साधन सहकारी समिति बरदहा से ऊषा पाण्डेय और तेतरीखुर्द से आशीष शुक्ल निर्विरोध अध्यक्ष

देवेंद्र श्रीवास्तव

उसका बाजार सिद्धार्थनगर।
क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बरदहा में रविवार को समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में उषा पाण्डेय पत्नी सुरेंद्र पाण्डेय निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर दयाशंकर दूबे चुने गए है।इस मौके पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी द्वय ने कहा कि
सहकारी नेतृत्व मजबूत हो तो इसका बेहतर परिणाम भी दिखाई देगा है। समिति का व्यवसाय बढ़ने के साथ किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपनी पूरी कार्य क्षमता व दक्षता का उपयोग करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए समिति की आय बढ़ाने के साथ-साथ किसान हितों के प्रति सजग रहकर सहकारिता की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता हेमन्त जायसवाल, अनूप सिंह ,विवेक राय, सोमनाथ मिश्र, प्रमोद पाण्डेय आदि ने खुशी व्यक्त की है। इसीतरह साधन सहकारी समिति तेतरी खुर्द पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वसम्मति से आशीष शुक्ला अध्यक्ष और साधना उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।

इस मौके पर आशीष शुक्ल ने कहा कि सहकारी समिति लोकतांत्रिक संगठन है। अतः समिति में समानता, साम्यता, एकजुटता के साथ मिलजुल कर कार्य करने की जरूरत है।जिससे सहकारिता की मंशा को मूर्तरूप मिल सके।