सिद्धार्थ नगर – राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 द्वारा एक दिवसीय धरना

nizam ansari 

प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के साथ 12 सूत्रीय मांग राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में जनपद-सिद्धार्थनगर के समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर 07 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा क्रमचारी परिषद को सबोधित करते हुवे नेताओं ने कहा कि लगातर प्रदेश सरकार द्वारा उनके हितों की अनदेखी जारी है जबकि राज्य का कर्त्तव्य है कि वह अपने नागरिकों को खुशहाल बनाये उनकी परेशानियों को दूर करके उनके जीवन स्तर को बढ़ाये |

 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 द्वारा प्रमुख मांग 

1 प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों / शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था को वर्ष 2004 के पूर्व की भाति बहाल किया जाय ।

2 कैशलेश चिकित्सा के तंहत देश के समस्त बड़ें चिकित्सालयों को जोड़ने

3 प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा / आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के न्यूनतम 26000 करते हुए उनकों नियमित किया जाय |

4 आउटसोर्सिंग प्रकिया को-समाप्त करतें हुए सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती किया जाय तथा आउटसोर्सिंग के अन्तर्गत कर्मचारियों के बकाये वेतन का भुगतान किया जाय |

5 शिक्षकों की भाति कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढाकर 62 वर्ष किया जाय |

6 प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशाबहू / आशा संगिनी को प्रोत्साहन राशि के स्थान पर कमशः 18000 रू0 प्रतिमाह मानदेय एवं उनके बकाये मानदेय का भुगतान किया जाय |

7 ग्राम विकास अधिकारियों के अन्तजनपदीय स्थानान्तरण प्रकिया को प्रारम्भ करने के साथ ही कर्मचारी परिषद के फर्जी पैड चलाने वालो पर कार्यवाही ,जिला पंचायत कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने , ग्रामीण सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली बनाने, पंचायत सहायकों का नवीनीकरण करते हुवे मानदेय भुगतान ,कोरोना काल में डी ए और सहित अन्य भत्तों की मांग की गई।