तेरह हजार नेपाली नकली नोटों के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

इंद्रेश तिवारी 

शोहरतगढ़।कपिलवस्तु जिला तौलिहवा नेपाल क्षेत्र के मर्यादपुर प्रहरी चौकी चेकपोस्ट पर तीन बजे दिन में चेंकिग के दौरान नेपाली एक हजार के नकली नोट एक ही नम्बर के तेरह हजार नेपाली नकली (मुद्धा) नोटों के साथ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी बाजार गांव निवासी फैसल अहमद व समय माता कठेला थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी विनोद यादव को कपिलवस्तु तौलिहवा नेपाल के प्रहरी चौकी मर्यादपुर नेपाल के पुलिस प्रहरी की टीम के जवानों ने तेरह हजार नकली नेपाली नोटों के साथ पकड़ा गया।नेपाली नकली नोटों मुद्धा तेरह हजार रुपये के साथ कपिलवस्तु तौलिहवा थाना भेज दिया गया।