📅 Published on: June 27, 2023
अभिषेक शुक्ला
इटवा !बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक इटवा विधानसभा के टेऊवा गेरांट सेक्टर मे किया। गया!
बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघटन को बूथ स्तर तक चुस्त दुरूस्त करने के लिए कमेटी मे नौजवानों को लेकर चलना होगा जब नई जनरेशन काम करेगी तब पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है हमसभी साथी मिल कर बूथ व सेक्टर कमेटी सही कर ले किसी भी दशा मे काम ना करने वालों को कमेटी मे पदाधिकारी न बनाया जाये
बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामअचल गौतम व अध्यक्षता विधानसभा सचिव खुर्शीद आलम ने किया
बैठक मे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता तुलसीराम गौतम पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महताब अहमद सेक्टर अध्यक्ष बजरंगी गौतम रामकुमार गौतम इसतिखार आलम अजय गौतम विफैई गौतम सेतू पासवान राजकुमार गौतम राम सहाय पूर्व प्रधान मनोज कुमार जीतू गौतम फूल कुमार अरसद अली रामदेव गौतम रामदीन मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।