📅 Published on: July 1, 2023
अभिषेक शुक्ला
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के मूसा गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर शांतिभंग के मामले में कार्रवाई कर सभी को चालान कर दिया है।
इस विवाद में सोशल मीडिया पर किशोर को जलाने के प्रयास की वायरल खबर को पुलिस ने सिर्फ आरोप बताया है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के मूसा गांव के चौराहे पर _ बृंहस्पतिवार को दो पक्षों के झगड़े का बीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसमें एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने किशोर को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया लोगों ने बचाया भी है। सूचना पर हरकत पर आई इटवा पुलिस ने मामले की जांच की।
जांच में जलाने के प्रयास का आरोप झूठा निकला। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े को सही पाएं जाने पर पुलिस जीने एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई की गई है|