

सिद्धार्थनगर – निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित ए.एन.एम. को नियुक्ति पत्र वितरण मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया गया जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा की उपस्थिति में लाइव प्रसारण दिखाया गया।
जनपद सिद्धार्थनगर के 32 ए.एन.एम. कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित 32 ए.एन.एम. कार्यकत्रियों को बधाई दी। आज मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है।
लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने चयनित ए.एन.एम. को बधाई देते हुवे कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर साबित होगी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कर प्रदेश मुखिया ने जनता में विश्वास बढ़ाने का काम किया है |
- भूजल सप्ताह का आयोजन भूजल संरक्षण, नियंत्रण एवं विकास का संदेश
- शोहरतगढ़ – अतिक्रमण अभियान की निकली हवा , इ ओ नवीन कुमार सिंह के नियम विरुद्ध कार्यवाही से बिगड़ सकता था माहौल , एस डी एम् प्रदीप यादव कि सूझ बूझ से टला मामला , विधायक विनय वर्मा ने कहा अन्याय नहीं होने दूंगा