शोहरतगढ़ – अतिक्रमण अभियान की निकली हवा , इ ओ नवीन कुमार सिंह के नियम विरुद्ध कार्यवाही से बिगड़ सकता था माहौल , एस डी एम् प्रदीप यादव कि सूझ बूझ से टला मामला , विधायक विनय वर्मा ने कहा अन्याय नहीं होने दूंगा

eo नवीन कुमार सिंह ने नगर पंचायत स्थित शंकर मिस्त्री को कुछ दिनों पूर्व नोटिस भेजकर उसका घर बनने का काम रोकवा दिया और एक दिन पहले ही उसके शटरिंग का सारा सामान जब्त करवा लिया गया |

nizam ansari

बुद्धवार दोपहर नगर पंचायत शोहरतगढ़ में इ ओ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व म्विन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया अभियान के दौरान भारत माता चौक के पास स्थित विजय वर्मा के घर / दुकान के बाहर दूकान का नाम लिखने के लिए एक बोर्ड लगाया गया था जिसको हटाने के लिए इ ओ नवीन कुमार सिंह ने अपनी ताकत दिखाते हुवे उसे जबरन उजाड़ दिया गया |

जिससे मामला गंभीर हो गया इस दौरान परिवार के मुखिया और छात्र नेता ऋषि वर्मा अपने घर पर नहीं थे मुखिया विजय वर्मा की पत्नी और बेटियों ने नियम विरुद्ध कार्यवाही का विरोध किया |

इ ओ नवीन कुमार सिंह के जबरदस्ती बोर्ड हटवाने से सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए और विरोध करने लगे इस दौरान बहस बाजी भी हुई कड़े विरोध को लेकर मौके पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुँच कर मामले को शांत करते हुवे विजय वर्मा के उखाड़े गए बोर्ड को फिर से फिक्स करवाया गया |

जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों में न्याय के प्रति विश्वास जगा एस डी एम कि कार्यवाही से उनकी प्रशसा हो रही है मामला एक दम से शांत है |

वही अतिक्रमण अभियान को लेकर भारी विरोध कि सूचना लोक प्रिय विधायक विनय वर्मा तक पहुँच गयी विधायक इस समय लखनऊ में हैं  तत्काल उन्होंने प्रशाशनिक अधिकारीयों को मौके पर व्यापारियों को सुनने का आदेश दिया |

पत्रकार को फोने से बात करते हुवे विधायक ने कहा अन्याय नहीं होने दूंगा हमारे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत, नगर पंचायत शोहरतगढ़ में अतिक्रमण को लेकर विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत शोहरतगढ़ में पदस्थ अधिशासी अधिकारी (EO) नवीन कुमार द्वारा बिना किसी प्रशासनिक संज्ञान के अतिक्रमण हटाने के संबंध में संदिग्ध रुप से प्रेषित पत्र का हवाला दिया जा रहा है और हमारे व्यापारी भाईयों को परेशान एवं पीड़ित किया जा रहा है।

इस विषय में फोन पर बातचीत के दौरान पता चला कि शोहरतगढ़ एस.डी.एम प्रदीप यादव एवं सभासद को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिली है।

EO से जब हमने अतिक्रमण संबंधित आदेश पत्र मांगा तो टालमटोल करते हुए जिलाधिकारी के नाम को बदनाम कर बिना उनके द्वारा सत्यापित पत्र भेज दिया गया।हमारे द्वारा लगातार इस विषय पर संज्ञान लेने के क्रम में 2 घंटे से भी ज़्यादा वक्त बीत जाने के बाद हमें 14 जुलाई को निर्गत नोटिस दिखाया जा रहा है|

और बोला गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा नोटिस को रीसीव नहीं किया गया। ऐसा पहली बार नहीं है जब श्री नवीन कुमार की संलिप्तता इस तरह के कार्यों में हुई है।

लगातार हमारे विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य जनता-जनार्दन को परेशान करने का अगर यही सिलसिला जारी रहा तो मैं नवीन जी के ख़िलाफ़ आवश्यक कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटूँगा।प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री के ज़ीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार नीति को प्रभावी तथा सफल बनाने में हम जनप्रतिनिधियों की सहभागिता निहित है।

बहरहाल जिस तरह के बोर्ड उखाड़ने को लेकर eo  द्वारा कार्यवाही की गयी है ऐसे बोर्ड विजय वर्मा के घर के अगल बगल और पूरे बाज़ार में देखे जा सकते हैं | विधायक ने इस मामले से लोगों को यह भी बताने का प्रयास किया है कि वोट सपोर्ट के आधार पर कार्यवाही नहीं होगी न्याय सांगत और तर्क सांगत कार्यवाही जो सही है वही होगा पक्ष या विरोधी के अधर पर नहीं |

नगर पंचायत अंतर्गत यह पहला मामला नहीं है नगर पंचायत अंतर्गत शंकर नाम के मोटर साइकिल मिस्त्री का छत लग  रहा था जिसको eo ने पूरा सामान जब्त करवा लिया ऐसे मामले अब बढ़ते ही जा रहे हैं |

दुकान मालिक विजय वर्मा ने रिपोर्टर को बताया कि अतिकर्मन अभियान के दौरान जान बूझ कर उन्हें निशाना बनाया गया है व्यापरियों आम नागरिकों के सहयोग के कारण मुझे न्याय मिला है विधायक जी ने सत्य का साथ देकर आम जनमानस में उनका कद बढ़ा है न्याय करने के लिए धन्यवाद देता हूँ |