📅 Published on: July 21, 2023
Ozair Khan
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक इन दिनों लखनऊ प्रवास पर हैं विधायक वर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा स्वाथ्य सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर विभिन्न मंत्रियों और अधिकारियों से लगातार मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा करते दिख रहे हैं। इसी क्रम में विधायक विनय वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मिलकर उनसे बढ़नी पीएचसी को सीएचसी में परिवर्तित करने के लिए मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन सौंपा है। पत्र में उन्होंने बताया कि बढ़नी में चार बेड की क्षमता वाली पीएचसी है, जबकि ब्लाक क्षेत्र के 77 ग्राम पंचायतों में लगभग 2.5 लाख की आबादी बस्ती है।
शोहरतगढ़ विधानसभा से नेपाल राष्ट्र की 68 किलोमीटर की सीमा साझा करती है।वहीं नेपाल में स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञों की कमी के कारण नेपाल के रोगी भी उपचार के लिए भारतीय क्षेत्र में आते हैं। बढ़नी कस्बा सीधे तौर पर चंद्रौता , बहादुरगंज , महाराजगंज , तौलिहवा , लमही , तुलसियापुर दांग तक सीधी कनेक्टिविटी है और इलाज खर्च भी काम है। बढ़नी कस्बा स्थित पी एच सी पर
इमरजेंसी रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण सीएचसी शोहरतगढ़ या जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। दूरी अधिक होने के कारण कई बार रोगियों की मृत्यु भी हो जाती है।
विधायक ने बताया कि कई बार भूमि की उपलब्धता संबंधित पत्र भी अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सेवाएं, स्वास्थ्य भवन लखनऊ को प्रेषित किया जा चुका है।
इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि बढ़नी पीएचयसी का उच्चीकृत किया जाना अति आवश्यक है. और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।
इस संबंध में विधायक विनय वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदुढ़ करने के लिए प्रयासरत हूं। शीघ्र ही इसका असर क्षेत्र में भी दिखाई देने लगेगा।