आपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा बल और ग्राम सुरक्षा समिति के प्रभारियों के साथ बैठक

ओजैर खान बढ़नी 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में “आपरेशन कवच” अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण व प्रभारीगण के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की गयी गोष्ठी ।

आज दिनांक 24-07-2023 को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द की अध्यक्षता में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ ऑपरेशन कवच अभियान के तहत थाना ढेबरुआ अंतर्गत ग्राम भावपुर गुलरी में चौपाल लगाकर गांव के अपराधो के बारे में जानकारी की गयी ।

गांव के ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासीगण द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सम्मानित कर और कैमरे लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया । तत्पश्चात पंचायत भवन पर ग्राम प्रधानगण, चौकीदारगण व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यो के साथ गोष्ठी कर गांव के समस्याओं के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी तथा गांव के मार्गों पर सभी के साथ सयुंक्त रुप से भ्रमण किया गया ।

तत्पश्चात एनसीसी, स्काउट गाइड, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समुह व छात्र, छात्राओ के साथ गोष्ठी व सवांद किया गया । सभी से बार्डर पर तस्करी एवं अवांछनीय गतिविधियों के बारे में जानकारी होने पर अवगत कराने, नेपाल बार्डर पार कर आने-जाने वाले अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

उपरोक्त कार्यक्रमो के दौरान गर्वित सिंह क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, छत्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ, धनश्याम सिंह प्रभारी आपरेशन त्रिनेत्र, पीआरओ पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित रहे ।