देवेंद्र श्रीवास्तव उसका बाजार
उसका बाजार। बारिश व उमस भरी गर्मी के बीच बैक्टीरिया एवं वायरस एक साथ आंखों पर हमला कर रहे हैं। इसके साथ ही एलर्जी भी परेशान कर रही है। इससे लोग कंजेक्टिवाइटिस यानी आंख आना की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं।
आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे पी साहू ने बताया कि मौसम में बदलाव से एडिनो वायरस से आंख आने का खतरा बढ़ गया है। यह एक ऐसा वायरस है, जिसके प्रभाव से आंखें लाल व खुजली होना, जलन महसूस होने की समस्या होती है।चिकित्सकीय भाषा में इसे वायरल कंजेक्टिवाइटिस कहा जाता है।।इसमें बच्चे बड़े सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एडिनो वायरस की संक्रमण क्षमता अधिक है। अगर घर में किसी को हो गया है तो कम से कम तीन से चार लोग प्रभावित हो सकता है। आंखें लाल होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। उनकी सलाह पर दवाओं को नियमित आंखों में डालें। अगर कंजेक्टिवाइटिस हो गया है तो चश्मा लगाएं। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न डाले। लापरवाही नही बरतनी चाहिए, आंखों को तेजी से न रगड़े। बच्चे को यह बीमारी होने पर स्कूल न भेजें। लोग प्रभावित हो सकता है।
फोटो :- नेत्र चिकित्सक जेपी साहू।