विधायक विनय वर्मा ने 51 लाख कि लागत से बने दो सड़कों का किया लोकार्पण इलाके में ख़ुशी का माहौल

इन्द्रेश तिवारी खुनुवा /शोहरतगढ़

शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र अंतर्गत लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने खुनूवा मेन सड़क से गुजरौलिया मेन सड़क तक 500 मीटर रू 36.05 लाख वा इंडो नेपाल बॉर्डर डबलामेंट रोड से अंत्येष्टित स्थल तक 408 मीटर रू 24.97 लाख का आरसीसी रोड का लोकार्पण किया ।

इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्र के जनता से रूबरू होते हुवे हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता को बिजली पानी सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्पित हूँ |हर समय हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया क्षेत्र के लोगों ने उनके इस  शानदार कार्य के लिए उनकी सराहना की |।
लोकार्पण के दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, चौकी प्रभारी खुनूवा बृजेश सिंह,प्रदीप कमला पूरी, अपना दल विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, विष्णु सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वजीत यादव,संजय पाण्डेय, प्रधानाचार्य अशोक चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।