📅 Published on: August 20, 2023
जाकिर खान
सिद्धार्थ नगर। विकास खण्ड लोटन के ग्राम पंचायत हरिगाँव टोला कर्मी कर्मा गांव को जोडने वाली एक टूटी पुलिया को लेकर शनिवार को ब्लॉक परिसर मे जिला पंचायत प्रतिनिधि तेज प्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गये।जिसको लेकर ब्लॉक कर्मचारी परेशान रहे।
धरना देते हूए तेज सिह ने बताया कि कर्मा कर्मी को जोड़ने वाली सडक पर बहुत पुराना पुलिया है जो काफी दिनों से टूटा हुवा है।जिसको लेकर क ई बार सम्बंधित ग्राम पंचायत अधिकारी से कहाँँ गया लेकिन नही बनवाया गया।
बाद मे खण्ड विकास अधिकारी को एक पत्र से अवगत कराया गया। जिसमे अश्वासन मिला कि जाँच कर पुलिया को बनवा दिया जायेगा। तीन अगस्त को प्रार्थना पत्र देने के बाद कोई अधिकारी जाँच करने नही गया।
जिससे मुझे बाध्य होकर यह धरना करना पड़ रहा है।खण्ड विकास अधिकारी नीरज कुमार तहसील समाधान दिवस मे रहने के बावजूद सूचना मिलते ही जेई नित्यानंद श्रीवास्तव को मौके पर भेज कर जाँच करवा कर पुल बनवाने के लिखित अश्वासन के बाद धरना खत्म करवाया।धरना मे लक्ष्क्षीराम,अनूप यादव,सुमित सिंह, संतोष आदि मौजूद रहें।