📅 Published on: August 23, 2023
सरताज आलम
विकास खण्ड शोहरतगढ़़ के बीडीओ कृतिका अवस्थी को रोजगार सेवक संघ ने ज्ञापन दिया है। जिसमें प्रमुख सचिव संजय प्रसाद द्वारा समस्त आयुक्त, उ0प्र0 एवं समस्त जिलाधिकारी, उ0प्र0 को दिनांक 16 अगस्त, 2023 विषय कतिपय समाचार पत्रों द्वारा मीडिया सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का सम्यक अनुपालन नहीं किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया है|
कृतिका अवस्थी ने कहा कि दैनिक समाचार पत्र तथा मीडिया माध्यमों में प्रकाशित नकारात्मक समाचारों का संग्रहण सूचना विभाग द्वारा किया जाता है।
इन नकारात्मक समाचारों के तथ्यों की त्वरित जांच करना आवश्यक है, क्योंकि इन समाचारों से शासन की छवि भी धूमिल होती है। इस दौरान दृष्टिगत प्रमुख सचिव द्वारा कहने का निदेश हुआ है कि कृपया निम्न उक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायें तो निम्नवत् हैं — (1)ऐसे Article को IGRS में दर्ज कराया जायेगा और सम्बन्धित मण्डलायुक्त, जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों को प्रेषित कर कार्यवाही की अपेक्षा की जायेगी।
अन्तरिम रिपोर्ट को मान्य नहीं माना जायेगा।
(2) इस प्रकार के प्रकरणों में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभाग को पत्र प्रेषित किए जाने के उपरान्त जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा उक्त पत्र की स्कैन्ड कॉपी जनसुनवाई समाधान IGRS पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी, जिस हेतु IGRS पोर्टल पर व्यवस्था की जा रही है।
(3) यदि यह संज्ञान में आता है कि किसी दैनिक समाचार पत्र/मीडिया में घटना की तोड़-मरोड़ कर अथवा गलत तथ्यों का उल्लेख कर नकारात्मक समाचार प्रकाशित कर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है|
तो सम्बन्धित जिलाधिकारी इस सम्बन्ध में सम्बन्धित मीडिया युप/समाचार पत्र के प्रबन्धक को स्थिति स्पष्ट किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया जाएगा तथा सूचना विभाग को भी पृष्ठांकित किया जायेगा।
इस दौरान रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजय दूबे, अमर सहाय उपाध्याय, राजू भारती, विरेन्द्र यादव, सुग्रीम, वीरेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहें।