इटवा – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाऊंडेशन के द्वारा महदेवा चौराहे पर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन

सिद्धार्थ नेत्रालय बढ़नी क्रासिंग से सटे ही है सर्जन डॉ नदीम अहमद ने अब तक लगभग दस हजार से भी ज्यादा सफल आप्रेसन कर चुके हैं बढ़नी में रहते हुवे शोहरतगढ़, मिश्रौलिया खान कोट , बिस्कोहर , पचपड़वा गैसड़ी और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के मरीज फायदा उठा चुके हैं |

kapilvastupost 

 इटवा – गुरुवार को महादेव चौराहा इटवा सिद्धार्थनगर पर स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाऊंडेशन के द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमे सिद्धार्थ नेत्रालय बढ़नी के सर्जन डॉक्टर नदीम अहमद ने पांच सौ से अधिक  मरीजों के आंखों की जांच की गयी |

जिसमे लगभग आधे मामले मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया गया एंव लगभग दस प्रतिशत नाखूना (बढ़े हुऐ मांस) के मरीजों को चिन्हित किया गया और आंखों की देख भाल के लिए मरीजों को जागरूक किया गया |

फ्री मेडिकल कैंप में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाऊंडेशन के द्वारा फ्री चश्मा, फ्री दवा एंव फ्री ब्लड शुगर चेकअप किया गया।

मेडिकल कैंप के आयोजन का उद्धघाटन  समाज सेवी अशोक कुमार पाण्डेय (पल्लन)  ने किया आयोजन में उपस्थित अतिथियों जिला पंचायत सदस्य बेचयी यादव ,  बदरे आलम ,  सत्यानंद सिंह ,  पारसनाथ विश्वकर्मा , मौलाना मुबारक आदि का आभार व्यक्त किया |

आयोजन समिति के सदस्य सद्दाम खान (पूर्व प्रधान), आज्ञाराम, इम्तियाज अहमद खान आदि की सराहनीय भूमिका रही |

कैंप के दौरान सिद्धार्थ नेत्रालय के ऑय सर्जन डॉ नदीम ने कहा हमारा लक्ष्य लोगों की सेवा करना है हमारा आँख का अस्पताल अर्ध सरकारी संगठनों एवं एन जी ओ के साथ मिलकर कैंप का आयोजन करता रहा है |

सिद्धार्थ नेत्रालय स्वयं अपने माध्यम से भी गाँव चौराहों पर समय समय पर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन कर जनता की सेवा करता रहा है |

मैं भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करता रहूँगा  मेरा लक्ष्य है शिविर का ज़रिये समाज के हर वेर्ग के लोगों तक पहुंच और उन्हें आंख की बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करना है | मेरा लक्ष्य है छेत्र के लोगों की गुणवत्तापूर्ण  और किफायती इलाज उपलब्ध करवाना है |