डॉ लाल पैथ् लैब्स बढ़नी सेंटर की तरफ से फ्री मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन 26 अगस्त को कस्टम ऑफिस के निकट

nizam ansari

बढ़नी क़स्बा स्थित भारत की जानी मानी संस्था डॉ लाल पाथ लैब्स की अधिकृत शाखा की तरफ से स्वस्थ्य पखवाडा मनाने के क्रम में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन 26 अगस्त को नेपाल बॉर्डर रोड कस्टम ऑफिस के निकट स्थित श्री दांत अस्पताल पर सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक किया जायेगा |

डॉ लाल पाथ लैब्स की अधिकृत बढ़नी शाखा के संचालक शमीम अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य पखवाडा के तहत हमारी संस्था बढ़नी क़स्बा वासियों सहित क्षेत्र के हर उम्र के लोगों बच्चे बूढ़े और जवान लोगों का ब्लड टेस्ट निशुल्क किया जायेगा |

संचालक शमीम अहमद ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , ग्राम प्रधानों , सभासदों छात्र नेताओं से अपील करते हुवे कहा है कि कैंप में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को भेज कर कैंप के माध्यम से फायदा पहून्चाएं |

बताते चलें कि बढ़नी पचपड़वा रोड पर तिराहे के नजदीक  डॉ लाल पैथ् लैब्स पर फॅमिली पैक और कई तरह के प्लान लेकर कम से कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा जांच करने की व्यवस्था है जो विस्वस्तरीय है | डॉ लाल पैथ् लैब्स का हेल्थ प्लान ऐसा है कि जितने पैसे में लोग पान और गुटखा खाकर फेंक देते है  उतने पैसे में यहाँ जांच हो जाती है |

डॉ लाल पैथ् लैब्स बढ़नी के संचालक शमीम अहमद ने  बताया कि उनके 

सेंटर पर सुगर जांच , कैल्शियम जांच , CHOLESTEROL , हीमोग्लोबिन  प्रत्येक का अलग अलग दस रूपये लगता है वहीं यूरिक एसिड की जांच मात्र बीस रूपये में , THYRIDE  जांच साथ रूपये में व बेसिक लिपिड प्रोफाइल की जांच मूल्य 399 रूपये में के जाती

 है ऐसी स्कीम है और यह बाकायदा पर्चे पर छापा हुवा भी है |

इसके अलावा सेंटर पर स्वस्थ्य सुपर 1 का एक फॅमिली पैकेज है जो मात्र 800 रुपये में है जिसमें लीवर किडनी THYORIDE , CHOLESTEROL सहित 26 तरीके की जाँच की जाती है जिसमें शरीर के अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले जांच शामिल है |