📅 Published on: October 6, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर 6 अक्टूबर / दिल्ली में कुछ पत्रकारों के घरों में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई छापेमारी और गिरफ्तारी के विरोध में उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।
इस अवसर पर प्रवक्ता सादिक़ अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली में न्युज बेबसाइड न्युजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रवीर पुरकायस्थ सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस द्वारा छापेमारी की गई है।
छापेमारी के दौरान उनके मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिये गये साथ ही कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी भी की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की आजादी पर हमला है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ हम सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करेंगे।
इस अवसर पर देवेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि प्रेस / मीडिया को लोकतंत्र के चौथे प्रहरी के रूप में देखा जाता है दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यस कृत्य स्पष्ट तौर पर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड़यंत्र है कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के कृत्यों को हम कांग्रेस जन स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
इस अवसर पर सतीश चन्द्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश दूबे, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, होरिलाल श्रीवास्तव, डा प्रमोद, दिवाकर त्रिपाठी, देवेंद्र राव, शौक़त अली, अकरम अली, ज़ुबैर ख़ान, कृष्ण कुमार पासवान , इमरान अहमद सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।