📅 Published on: October 6, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर नौगढ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर ग्रान्ट में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड समेत ग्राम विद्दुतिकरण, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत ज्योति पाण्डेय ने कहा कि खुले में शौच की बजाए शौचालय का प्रयोग करें।
खुले में शौच करने से गांव में गंदगी फैलती है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती है। गांव को साफ सुथरा रखें। साथ ही एनआरएलएम द्वारा संचालित समूह के माध्यम से मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बीसी सखी, समूह का चयन आदि पर चर्चा की। साथ ही मध्य नगर टोले में भी धन की उपलब्धता के आधार पर सामुदायिक शौचालय निर्माण करने की बात कही।