जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा की अध्यक्षता में बैठक

इन्द्रेश तिवारी 

सिद्धार्थनगर मंत्री नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा की अध्यक्षता एवं सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह,  विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, एम0डी0 पूर्वांचल विद्युत खण्ड शम्भूनाथ, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी  जयेन्द्र कुमार, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री, नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा ने निर्देश देते हुए बताया कि पिछली बैठको में मेरे द्वारा इस आकांक्षी जनपद को समृद्ध जनपद की श्रेणी में लाने के लिए जो निर्देश दिये गये थे उसे पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया।

उन्होंने आगे निर्देश देते हुए कहा कि जो कार्य करने की स्थिति में है उसे प्राथमिकता के आधार पर कराकर जनपद को आगे बढ़ाये। स्वास्थ विभाग में आईएमआर, एमएमआर में स्टेट ऐवरेज ठीक नही था उसमे सुधार लाकर ठीक कराया जाये।

उद्योग से जुड़े उद्यमियो की समस्याओ का निराकरण कराकर जिले में एक जनपद एक उत्पाद में काला नमक चावल को बढ़ावा देकर किसानो की आय बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

मंत्री, नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा ने निर्देश दिया कि सड़को के निर्माण कार्य में तेजी लाने, पशुओ के रख-रखाव एवं टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

नगर पालिका/नगर पंचायतो द्वारा साफ-सफाई के कार्यो में तेजी लाकर संचारी रोग एवं डेगूं के बचाव कार्य में सफाई अभियान चलाया जाये। नगर पालिका/नगर पंचायतो के कार्यो में स्थानीय जनप्रतिनिधियो को सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

मंत्री, नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी शासनादेशो का अनुपालन न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

मंत्री जी ने बताया कि इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण जनपद में बाढ़ का प्रकोप नही रहा। पिछले वर्षो में बाढ़ संरक्षण में जो कार्य किये जा रहे है अथवा बन्धो में जो कटान अभी भरने बाकी है उन कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा बैठक में जानकारी देते हुए मा0 मंत्री जी के समक्ष विभिन्न परियोजनाओ में स्वीकृत बजट की धनराशि को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कराने का प्रस्ताव रखा गया।

विधायक कपिलवस्त श्यामधनी राही ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राप्ती नदी, कूड़ा नदी, घोघी नदी आदि से प्रभावित होने वाले बाढ़ बचाव के लिए मंत्री जी से बात कही।

विधायक कपिलवस्तु ने सिंचाई निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता की शिकायत की गयी कि यह अपने मनमाने तरीके से कार्य करते है इनका कार्य संतोषजनक नही है।

 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह द्वारा लो0नि0वि0 द्वारा सड़को के निर्माण कार्य जो हो रहे है एवं कुछ सड़को के निर्माण कार्यो का प्रस्ताव अभी पूर्ण नही हुआ उसमें तेजी लाने एवं जो प्रस्ताव जायेगे उनमें धन उपलब्ध कराने की मांगी की गयी।

मंत्री, नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा ने समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों की मांगो को स्वीकार करते हुए समस्त कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओ में शासन द्वारा बजट आवंटन प्राप्त हो गया है सभी संबधित अधिकारीगण अपने-अपने विभागो की कार्ययोजना का टेण्डर करा ले।

प्रत्येक विभाग दिसम्बर 2023 तक भूमि पूजन कराकर कार्यो को प्रारम्भ करा ले। सभी अधिकारी स्पष्ट रूप से दिये गये निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित करे। जो भी सड़के बनायी जाये उन्हे अधूरा न छोड़े जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, अधिशासी अभियन्ता डेªेनेज खण्ड आर0के0नेहरा, लो0नि0वि0(प्रा0ख0) जितेन्द्र सिंह, अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत उपस्थित थे।