शोहरतगढ़ विधायक ने डीएम को पत्र भेज पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया

kapilvastupost 

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने डीएम के लिखे पत्र को धन्यवाद दिया। आपको बतातें चलें कि विधायक ने
डीएम को भेजे पत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया था।

जिसके क्रम में डीएम ने सीडीओ, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि० प्रा० खण्ड/खण्ड-1 इटवा तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सिद्धार्थनगर को पत्र लिखकर बताया कि विधायक शोहरतगढ़ के क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो एवं नये निर्माण हेतु भूमि पूजन/शिलान्यास/लोकार्पण की सूचना उन्हें नहीं दी जाती है।

अतः आप कृपया अपने विभाग से सम्बन्धित जो भी विकास कार्य एवं निर्माण कायों के भूमि पूजन/शिलान्यास/लोकार्पण 302 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र शोहरतगढ में हो रही है, उसकी सूचना समय से मा0 विधायक को दे दी जायें।

जिसके क्रम में विधायक विनय वर्मा ने डीएम सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल के लिखे पत्र पर धन्यवाद दिया है।