प्राथमिक विद्यालय में आर0ओ0 मशीन खराब होने पर डीएम पवन अग्रवाल ने जताई नाराजगी ठीक कराने के दिए निर्देश

तौहिद खान

सिद्धार्थनगर :जोगिया उदयपुर क्षेत्र जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने प्राथमिक विद्यालय करौंदा मसिना और प्राथमिक विद्यालय जोगिया का किया औचक निरीक्षण इस दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने छात्र/छात्राओं से पठन-पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त की वही डीएम द्वारा मिड-डे मील के मीनू के बारे में पूछा गया कि आज क्या बना है इसके के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी इस दौरान मीनू के अनुसार भोजन बना हुआ पाया गया।

इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश भी दिए इसके अलावा समय से प्राथमिक विद्यालय करौंदा मसिना में आर0ओ0 खराब पाया गया उसे ठीक कराने हेतु निर्देश दिया गया निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त डीसी निर्माण रितेश श्रीवास्तव,खंड विकास अधिकारी जोगिया अरुण कुमार श्रीवास्तव,ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप सिंह,ग्राम प्रधान प्रभु दयाल यादव, लेखपाल आरती मिश्रा,समाजसेवी के के गुप्ता संबधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहें।