विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ गुलरी में सम्पन्न हुआ

nizam ansari 

बढ़नी सिद्धार्थनगर।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ गुलरी में आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ बढ़नी धनंजय सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया|

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे अति पिछड़े वंचित व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाए और लाभान्वित किया जाए।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाली अति पिछड़ी आबादी हैं जिनको सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी नहीं हो पाती है और लाभ से वंचित रह जाते हैं।

प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार यादव ने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अवधेश यादव, कृषि विभाग से रामसेवक यादव,स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।