📅 Published on: December 4, 2023
Nizam ansari
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
बढ़नी ब्लाक के ग्राम पंचायत मदरहिया में शनिवार 02 दिसम्बर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्टाल लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा सहभागिता कर हासिल कर सुविधाओं की जानकारी ली गई।
स्वास्थ्य सेवाएं, केवाईसी, उज्ज्वला गैस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन, बाल विकास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं का स्टाल लगाया गया।
कार्यक्रम में रविशंकर वर्मा जेई ने योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जिनका पीएम किसान निधि रुका हो वो केवाईसी कराएं। जिनको नये पेंशन की आवश्यकता हो वो तुरंत बैठे हुए अधिकारियों से संपर्क करें।
स्टालों पर बड़ी संख्या पर ग्रामीणों की उपस्थिति रही। साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा संगीत और नृत्य एवं कृष्ण और सुदामा के मित्रता के सन्दर्भ में दिखाया गया। साथ ही महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। संबंधित विभागों द्वारा सरकार के तरफ से दी जा रही योजनाओं के बारे में बतलाया गया ब्लाक के तरफ से सचिव अवधेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान खुशबून निशा, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल, प्रधानाचार्य शमशेर अली, मंडल अध्यक्ष भाजपा योगेंद्र तिवारी,राज कुमार मौर्य,अनिल अग्रहरी, सचिव रवि कांत यादव, राधेश्याम तिवारी महामंत्री भाजपा, पंचायत सहायक कृति मौर्य,कृषि विभाग के टीम राम सेवक ,टी ए,राजेश ,अंकित पाठक एसबीआई से एवं आंगनबड़ी की टीम, एनआरएलएम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ,डॉक्टर तैयबा गुलफाम, एवं अन्य ग्रामीण के लोग भी उपस्थित रहे।