राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्व. महावीर दत्त शर्मा को प्रधानों ने डी श्रधांजलि

kapilvastupost 

आज शोहरत गढ़ ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा जी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष ज़फ़र आलम की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा रहे और सम्मानित प्रधान साथियों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ज़फ़र आलम के अलावा प्रधान सुनील सिंह ने स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालें और जिला अध्यक्ष डा पवन मिश्रा जी ने विस्तार से प्रकाश डाला।

अंत में सभी सम्मानित प्रधान साथियों ने स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उक्त श्रद्धांजलि सभा में पधारे सभी सम्मानित प्रधान साथियों को एवं सभी अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण को ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्रद्धांजलि सभा के समापन की घोषणा की गई।

उक्त कार्यक्रम में एंडी पंचायत आदरणीय मोहन लाल, जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ज़फ़र आलम, प्रधान सुनील सिंह, प्रधान शिवशंकर, प्रधान अब्दुल अजीज, प्रधान कमलेश बाबा, प्रधान गंगाधर मिश्रा, प्रधान शिवलाल, प्रधान यार मोहम्मद, प्रधान चौरसिया जी, प्रधान पप्पू, प्रधान जावेद, प्रधान पिंटू पटेल, प्रधान सुभाष यादव, प्रधान सुनील, प्रधान अजय

चौहान, प्रधान राम प्रसाद, प्रधान सुभाष, प्रधान राजेंद्र पाल , प्रधान करम हुसैन, प्रधान रामदास, प्रधान पटेस्वरी , प्रधान विनोद, प्रधान वीरेंद्र, प्रधान पवन, के अलावा ब्लॉक के समस्त स्टाफ की उपस्थिति सराहनीय रही।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post