विकास खंड बढ़नी – बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हलौरा व रेकहट में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां

Kapilvastupost

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हलौरा व रेकहट में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लाल जी यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम को लेकर बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने कहा की भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है। संगठन के सभी पदाधिकारी एक दूसरे से कड़ी से कड़ी मिलाकर आपस में जुड़े हुए है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए बूथ अध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की पूरी टीम कार्य करती है।

इसलिए हम आये भी है ताकि, छूटे हुए लोगों को पंजीकृत कर उन्हें लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं पर बिस्तार से चर्चा की।
जिला महामंत्री अभिनाश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, शौचालय, उज्जवला आदि विभिन्न योजनाएं चलाकर सरकार जन उत्थान को बल दे रही है।

इसका लाभ भी निरंतर लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश और समाज का सर्वांगीण विकास ही सरकार की प्राथमिकता है। पहले की अपेक्षा आज भारत का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया में चमक रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सफलता का परिणाम ही है कि आज देश विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से जन कल्याण में चलाए गए विभिन्न योजनाओं का प्रसारण दिखाते हुए ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, महामंत्री राधेश्याम तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, युवा समाजसेवी अनील अग्रहरि, विनय तिवारी, प्रधान हलौरा दिनेश यादव, प्रधान अश्वनी चौबे, प्रधान अंजनी यादव, प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत यादव, प्रधान यशोदानंदन मिश्रा, शिवपाल सिंह ने सम्बोधित किया।
इस दौरान सचिव जगजीवन प्रसाद, सचिव रविकांत यादव, रोजगार सेवक अबू साबूर, पंचायत सहायक आराध्या पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, निरहुआ यादव, राजीव, अयोध्या, साधु यादव, रमेश, दिनेश, मोहन, सोहन यादव, स्वास्थ्य विभाग के कुर्बान अली, गिरजेश मिश्रा, जनार्दन पाण्डेय, विद्या राम यादव, सुहेल अहमद के साथ कृर्षि विभाग, पंचायत सहायक, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा समूह की महिलाएं समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post