Skip to content

खुनियांव के पूर्व प्रमुख बेटे व भाई पर केस दर्ज मायके में रह रही महिला ने तीनों पर लगाया आरोप
Kapilvastupost
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सपा नेता व खुनियांव ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई अभी फरार है।
थानाध्यक्ष कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है कि पति के साथ उसका संबंध खत्म हो चुका है। वह मायके में रहती है। आरोप है कि मायके के रहने चाले सपा नेता व खुनियांव ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तौलेश्वर निषाद के पुत्र अजय कुमार ने शादी करने का झांसा देकर करीब चार महीने पहले उसके साथ संबंध बनाया।
उसका व्हपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भ वहरने पर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके डेढ़ महीने बाद अजय ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बार गर्भ ठहर जाने पर पीड़िता शादी के लिए अड़ गई।
9 दिसंबर की शाम वह अजय के घर गई। अजय के पिता तौलेश्वर निषाद अपने भाई राधेश्याम के साथ उसे इनोवा साड़ी में बैठाकर अपने दूसरे मकान पर बांसी ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल अभियुक्तों को एक के बाद एक गिरफ्तार कर ली तीसरा आरोपी फरार है गिरफ्तार के लिए पुलिस लगी हुई है।