राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने लगाया चौपाल

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र के मुहम्मदपुर एव सेमरी में राज्य सभा सांसद एव मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश निषाद ने चौपाल लगाकर जनता को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।

उन्होंने कहा कि जनता इस बार फिर से उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है। जनता जान चुकी है की किसकी सरकार राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है और कौन सी सरकार में गुंडों माफियाओ का राज चलता है। गुंडों को उनकी सही जगह पहुचाने के लिए योगी जी बुलडोजर सरकार बनने के बाद फिर से चलेगा।

जनता जान चुकी है कि किसकी सरकार में अमन शान्ति कायम रहती है एव विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अब तक पूवर्ती सरकारों में बहु बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी लेकिन जब से देश एव प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तब से बहु बेटियां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

देश को एव प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले देश के प्रधान मंत्री मोदी एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने के लिए आगामी तीन मार्च को क्षेत्र की जनता भाजपा को वोट कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी।

चौपाल में जिला पंचायत सदस्य शबलू सहानी, रोहित निषाद, दिनेश सहानी, जिंदल सहानी, रामफल मौर्या, राम दास सहानी, अवधेश सहानी, शोहरत सहानी, बाबूलाल निषाद, बृजेश निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post