प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को घर-घर मनाया जायेगा

Anil kumar

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी ग्राम पंचायत औरहवा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अयोध्या नगरी से आए हुए पूजित अक्षत और पत्रक को विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थनगर अजय प्रताप यादव ने एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पूजितअक्षत, राममंदिर,का चित्र वितरित कर आगामी 22 जनवरी को दीप जला कर उत्सव मानने का आग्रह किया गया।
इस दौरान। शिवा जी मिश्रा, बजरंग दल जिला संयोजक सिद्धार्थनगर,सत्य प्रकाश धर द्विवेदी, सीमा जागरण मंच, दिनेश सिंह, ग्राम प्रधान दिलीप पाण्डेय, राम किशन यादव, प्रवेश मिश्रा, अनिल पाण्डेय, सतीश यादव,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।