📅 Published on: January 14, 2024
इदरीश पटवारी पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से समाजवादी झंडा जिले में लहरा रहे हैं।
Kapilvastupost
बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बांसी मो इदरीश पटवारी को समाजवादी पार्टी सिद्धार्थनगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अपने इस मनोनयन पर मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपा है उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे।
मो इदरीश पटवारी के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पाण्डेय, जिला अध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैयदा खातून, पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव चमन आरा राईनी, नेता अल्ताफ हुसैन,निज़ाम अहमद खान, नियाज़ शाह, बेचई यादव, रामफेर यादव, अजय चौधरी, एडवोकेट मेंहदी रिजवी, अनूप यादव, कलाम सिद्दकी, सैयद कुतुब, सुरेश यादव, बरकत अली, कपिलदेव अरुण गुप्ता, बुधिराम प्रजापति आदि ने बधाई दिया है।