विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगर पंचायत शोहरतगढ़ में हजारों लोगों ने लिया संकल्प

Kapilvastupost

आज शासन के निर्देश के क्रम में नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड संख्या 04, दशरथ नगर में स्थित तिरंगा तिराहा पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दिया गया ।

यात्रा के दौरान आए हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा संदेश वाहन द्वारा रिकॉर्डिंग वीडियो दिखाया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम तिरंगा स्थल पर माल्यार्पण अध्यक्ष उमा अग्रवाल एवं बोर्ड के सदस्य प्रतिनिधि मोनू, बाबूजी ,प्रमोद श्रीवास्तव,राजकुमार,बबलू गौड़,मनोज,सदस्य अनूप कसौधन,सदस्य दिनेश,सदस्य वकील खान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,राम उजागिर तिवारी, रमेश अग्रहरि,बैजनाथ मोदनवाल, हरि ओम,सोनू महतव,आदि के साथ काफी मात्रा में क्षेत्रीय जनता,नगर पंचायत कर्मी राजेश त्रिपाठी लिपिक, कमलेश गुप्ता, ब्रह्मदेव गुप्ता,अंकित गुप्ता, गौरव शर्मा, मनोज चौहान उपस्थित रहे।