📅 Published on: January 14, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – उसका बाजार कस्बे के अन्तर्गत पयोहारी आश्रम राम जानकी मंदिर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया तथा कम्बल वितरण किया गया।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने पयोहारी राम जानकी मंदिर के साफ सफाई का जायजा लिया और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत उसका बाजार को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर को साफ करवाए तथा पूरे क्षेत्र. में सफाई कराये।
जिलाधिकारी द्वारा जरूरत मंद लोगो में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय बहुत ही तेज ठंड पड़ रही है आप सभी ठंड से बचे।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष नगर पंचायत उसका बाजार प्रतिनिधि हेमन्त जायसवाल, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित मिश्रा, ईओ अभिनव श्रीवास्तव, महंत लाल बहादुर दास, अभिषेक त्रिपाठी, राहुल दूबे, मनीष अग्रहरि, लेखपाल रामकरन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।