📅 Published on: January 18, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ । कस्बा स्थित शिवपति इंटर कालेज में सांसद खेल महाकुंभ 2024 अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने युवा मतदाता भाग्य विधाता, राष्ट्र के विकास में खेलों की भूमिका, एवं सांसद खेल महाकुंभ विषयक रोचक रंगोली बनायी गयी।
निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया ।
पेंटिंग प्रतियोगिता में आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़नी सिद्धार्थनगर प्रथम स्थान आनामिका मौर्य द्वितीय स्थान दीप्ति साहू एवं तृतीय स्थान अनोखी वर्मा तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सुजैन खान, द्वितीय स्थान नेहा गुप्ता एवं तृतीय मानसी गौण प्राप्त किया।