जिले भर के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का प्रयास करूंगा : मोहम्मद इदरीश पटवारी

Kapilvastupost

नगर पालिका बांसी स्थित नरकटहा मे समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांसी मोहम्मद इदरीश पटवारी को समाजवादी पार्टी जिला कार्य समिति में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत प्रथम नगर आगमन पर नगर अध्यक्ष कपिल देव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल जी यादव तथा वरिष्ठ सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी तथा समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती चमन आरा रायनी रही।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने शीर्ष नेतृत्व तथा सपा जिला अध्यक्ष सहित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने हम पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और पूरे जनपद में जन पंचायत लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

क्योंकि समाजवादी पार्टी एक विचार है एक आंदोलन है और समाजवादी पार्टी सबके संपन्नता और सब के सम्मान की बात करती है समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है ।

पटवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब किसान मजदूर नौजवान व्यापारी एवं समाज के शोषित वगों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रही हमारे नेता ने अपने समाजवादी सरकार में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चला कर सबको लाभान्वित करने का काम किया।

आज भाजपा सरकार में समाजवादी सरकार द्वारा चलाई गई तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण ही देश में अमीर और गरीब के बीच में बहुत बड़ी खाई बन चुकी है।

महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है गरीब आदमी का जीना मुहाल हो चुका है अब हम सिर्फ समाजवादी विचारधारा और उसकी नीतियों पर चलकर के ही अमीर और गरीब की इस गहरी खाई को पाट सकते हैं।

जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि मोहम्मद इदरीश पटवारी के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से जनपद में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा पार्टी को मजबूती मिलेगी इनका परिवार सदैव से ही समाजवादी पार्टी को ताकत देने का काम किया है।

अब हम लोग एक साथ पूरे जनपद में जन पंचायत चौपाल के माध्यम से इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे! समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव  चमन आरा रायनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा राज में रेलवे बैंक एल आई सी हवाई अड्डा स्टेशन नौकरी ही नहीं बल्कि हम सबका आपसी भाईचारा भी खतरे में है और आने वाला 2024 लोकसभा चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश बचाने का चुनाव है ।

सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अभी से लग जाएं ! सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा

सरकार में पूरे देश और प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से तबाह हो गई है भाजपा की जन विरोधी नीतियां इस देश और समाज के लिए घातक है। इस जन विरोधी सरकार का जाना तय है!

स्वागत समारोह के दौरान  सैयद कुतुब ,बरकत अली, ईश्वर चंद दुबे ,के सी त्रिपाठी, मुस्तकीम ,कामता प्रसाद ,करीम राईनी ,शाकिर अली, रिजवान अहमद ,सब्बू हुसैन रायनी ,ध्रुव चंद ,राधेश्याम जयसवाल ,रामनिवास यादव, निजामुद्दीन ,मनोज कुमार यादव , सफीकुर रहमान ,मुन्ना यादव, धर्मेंद्र ,मनीष मेकरानी ,पवन कुमार यादव ,अरशद खान, इरफान अहमद , रामानंद प्रजापति ,अब्दुल कयूम, चंद्रहनस यादव ,रामशंकर मौर्य, शाबान अली सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।