अर्धसैनिक बल और सी आर पी एफ जवानों की निगरानी में होगा मतदान

मतदान के 24 घण्टे सीमा रहेगी सील।अर्धसैनिक बलों की 95 कम्पनी, 639 उपनिरीक्षक, 4717 आरक्षी, मुख्य आरक्षी 1742, 4836 होमगार्ड, पीएससी 1 कम्पनी 2 प्लाटून की रहेगी तैनाती।

अरसद खान
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी। मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलों के साथ पीएससी के जवान तैनात रहेंगे।

इसके अलावा सीएपीएफ जवानों के जिम्मे ईवीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा मतदान केन्द्र पर पुलिस बल में उपनिरीक्षक, मुख़्य आरक्षी, आरक्षी सहित होमगार्ड्स की तैनाती की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन या अस्त्र-शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित होगा l मतदान केंद्र से 200 मीटर के अंदर कोई वाहन नहीं जा सकेगा तथा किसी प्रत्याशी का बस्ता नहीं लगेगा।

शाम 6 बजे के उपरांत किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रचार प्रतिबंधित होगा। जनपद में जो भी इस जनपद का मतदाता नहीं है वह मतदान से 48 घंटे पूर्व जनपद को छोड़ देगा। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी 48 घंटे पूर्व सामान्य आवागमन की सघन निगरानी की जाएगी।

बता दें कि बूथ ड्यूटी हेतु उप निरीक्षक 130, मुख्य आरक्षी, आरक्षी सशस्त्र 3460, मुख्य आरक्षी, आरक्षी निशस्त्र 718, होमगार्ड 4248 व केंद्रीय अर्ध सैनिक बल 90 कंपनी 4.5 सेक्शन तथा लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी हेतु निरीक्षक 03, उप निरीक्षक 509, मुख्य आरक्षी, आरक्षी सशस्त्र 1257 मुख्य आरक्षी, आरक्षी निःशस्त्र 1024, होमगार्ड 588, केंद्रीय अर्धसैनिक बल 04 कंपनी 1.5 सेक्शन व पीएसी 01 कंपनी 02 प्लाटून तथा ईवीएम सुरक्षा में सीएपीएफ की 01 प्लाटून लगाई गई है।


इस प्रकार चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जनपद सिद्धार्थनगर में कुल निरीक्षक 3, उप निरीक्षक 639, मुख्य आरक्षी, आरक्षी सशस्त्र 4717, मुख्य आरक्षी, आरक्षी निःशस्त्र 1742, होमगार्ड्स 4836, अर्धसैनिक बल 95 कंपनी 01 प्लाटून, पीएसी 01 कंपनी 02 प्लाटून की ड्यूटी लगाई गई है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post