C B S E बोर्ड की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को विनय वर्मा , डॉ चंद्रेश सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

शिक्षा न सिर्फ व्यक्तिगत विकास का माध्यम होती है, बल्कि यह समाज और देश के विकास का भी मार्गदर्शक है। शिक्षा को लोगों के जीवन में प्राथमिकता देना चाहिए, क्योंकि यह एक बेहतर और उत्तम समाज की नींव रखती है और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है – शुशीला सिंह

kapilvastupost

बीते दिनों C B S E बोर्ड की परीक्षा परिणाम आने के बाद हाई स्कूल और इंटर में पास किये बच्चों के परिवारों सहित क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है |

बढ़नी क़स्बा स्थित जुनैद मेडिकल स्टोर के ओनर जुनैद फैसल की बेटी फ़ायज़ा जुनैद ने हाई स्कूल की परीक्षा में  91 % नंबर हासिल करते हुवे क्षेत्र का नाम रोशन किया है |  फ़ायज़ा जुनैद बढ़नी कसबे के सेंट जुड इंग्लिश स्कूल कि छात्रा है |

वहीं CBSE BOARD के 12 वी की परीक्षा मे चिल्हिया मंडल के मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी के छोटे पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी ने 92.4%अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के बालक वर्ग मे दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र तथा जिले का नाम रोशन किया |

परिणाम आने के बाद से ही लोग बधाई दे रहे हैं उनके पिता रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शशांक मणि त्रिपाठी शुरू से ही मेधावी छात्र रहा आगे की पढ़ाई कर वह सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना चाहते है |

इस ख़ुशी के मौके पर शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने  रिपोर्टर से बताया कि हमें खुशी है कि बच्चों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में अच्छे नुम्बरों के साथ पास होने का उत्साह दिखाया। यह आपके मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिसे हम सराहते हैं।

उन्होंने छात्रों कि सराहना करते हुवे कहा कि छात्रों की सफलता एक स्वार्थहीन मार्गदर्शक का परिणाम है, जो आपको न सिर्फ शैक्षिक उत्कृष्टता में मदद करेगा, बल्कि आपके जीवन में भी नेतृत्व और सफलता की ओर अग्रसर करेगा।

वहीं जनपद के युवा चिकित्सक व बी जे पी लीडर चंद्रेश उपाध्याय ने कहा शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो समाज को एकीकृत और विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह समाज के लोगों को समृद्धि, समानता, और सामाजिक न्याय की दिशा में अग्रसर करती है। समाज और देश के विकास के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण चाबी है जो समृद्धि और प्रगति की दिशा में दिशा प्रदान करती है।

शिक्षा के माध्यम से, लोग ज्ञान, कौशल, और विचार का संचार करते हैं, जो उन्हें समाज में अधिक सक्रिय और सहयोगी नागरिक बनाता है। शिक्षित नागरिक समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहायक होते हैं।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post