पंजाब से कपिलवस्तु नेपाल आ रहे नेपालियों की कार और बस की भिडंत में दो नेपाली नागरिकों की मौत दो घायल, विडियो देखें

kapilvastupost 

भारत के पंजाब प्रान्त के मोहाली में रहकर मेहनत मजदूरी करने वाले नेपाली नागरिक भैय्या दूज के लोकप्रिय त्यौहार पर नेपाल के कपिलवस्तु जिला के निवासी सहित एनी जनपदों के नागरिक अपने घर आ रहे थे उनकी कार बढ़नी / कृष्ण नगर बॉर्डर से नेपाल में जाने वाली थी |

कार में 5 लोग सवार थे मोहाली से चलकर आज सुबह लगभग 11 बजे उनकी कार बलरामपुर जनपद में प्रवेश कर चुकी थी कार नेशनल हाईवे 730 पर बढ़ते हुवे आ रही थी कि भारत के बढ़नी कसबे से एक सरकारी बस सवारियों को लेकर बलरामपुर जनपद कि तरफ जा रही थी |

दोनों कि आमने सामने सीधी टक्कर रामनगर के पास शनिवार को हो गई। इसमें कार चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक व घायल सभी नेपाल के रहने वाले हैं। वह पंजाब के मोहाली से घर पर भैयादूज मनाने नेपाल जा रहे थे। शनिवार को पचपेड़वा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रामनगर के पास मोहाली पंजाब से आ रही कार व बढ़नी से बलरामपुर आ रही रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बिल्कुल चिपक गया, जबकि बस सड़क से नीचे चली गई।

हादसे में कार चालक दिनेश बेलबासे  निवासी बानगंगा नगर पालिका वार्ड  बरदहवा पुलिस चौकी पिपरा जिला कपिलवस्तु व उनकी पत्नी शारदा बेलबासे  व उनके साथ उनके वाहन में सवारी के रूप में मौजूद अनिल सपकोरा निवासी गैडाकोट छह नवल परासी बर्द घाट सुरता पूर्व जिला नवलगंज नेपाल, टेक बहादुर निवासी जीतपुर चार नम्बर पुलिस चौकी जीतपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र व उनकी पत्री धनकला  घायल हो गए।

कार सवार कार चालक दिनेश बेलबासे व अनिल सपकोरा व टेक बहादुर व धनकला घायल हो गये। जिसमें अनिल सपकोरा की मौके पर ही दुर्घटना से उनके सिर पर आई गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो गई। कार चालक दिनेश बेलबासे को घायल अवस्था में कार को कटवाकर उसमें से निकलवाकर उपचार के लिए सीएचसी पचपेड़वा भेजा गया था, जिनकी इलाज के दौरान सिर में आयी गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो गई। टेक बहादुर व धनकला को जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है।