📅 Published on: November 7, 2024
चुनावी दौरों के बीच समय निकालकर लखनऊ में शोहरतगढ़ विधानसभा 302 के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर कपिलवस्तु विधानसभा पर चर्चा की जनपद सिद्धार्थ नगर की सामाजिक आर्थिक और राजनितिक पहलुओं पर भी चर्चा की |
kapilvastupost
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद विध् गानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिंह राज जाटव के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया।
गाजियाबाद में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हर वर्ग भाजपा के खिलाफ है। महंगाई, बेरोजगारी से सभी लोग दुःखी है। बूथ पर काम करिये, जनता भाजपा को हटाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार गाजियाबाद की जनता इतिहास रचने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गाजियाबाद का हमेशा विकास किया गया।
नेताजी और समाजवादी सरकार ने हमेशा गाजियाबाद को दिल्ली से बेहतर बनाने का काम किया लेकिन भाजपा विकास नहीं विनाश करती है। भाजपा विकास के कार्य को रोकती है। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा उपचुनाव हार रही है इसीलिए टाल रही है। भाजपा को भनक लग गयी थी कि जो लोग त्योहारों में अपने घर आये हैं वे इस बार भाजपा के खिलाफ वोट डालेंगे। इसीलिए हार के डर से चुनाव की डेट बदली गयी है।
इससे पहले अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव को टाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। लोगों को वोट डालने से रोकना चाहती है। साजिश और षडयंत्र करती है। पुलिस को आगे करके चुनाव लड़ना चाहती है। चुनाव आयोग चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालने के लिए निकले लेकिन भाजपा सरकार पुलिस को आगे करके वोट डालने से रोकना चाहती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत और बांटने की राजनीति करती है। फूट डालो और राज करो अंग्रेजों की नीति थी। अंग्रेज चले गये लेकिन वे अपनी नीति छोड़ गए। भाजपा उसी रास्ते पर चल रही है। उत्तर प्रदेश में डीजीपी के कार्यकाल को लेकर नये नियम बनाये जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आलोचना की |
लखनऊ से अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद रिपोर्टर से साझा करते हुवे युवा नेता अबू बकर खान ने बताया कि उनेक नेता इन उप चुनाओं में समाजवादी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी |
शोहरतगढ़ विधानसभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कपिलवस्तु विधानसभा के मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में शामिल बकर खान ने बताया कि कपिलवस्तु क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आवश्यकता है। उन्होंने अखिलेश यादव से आग्रह किया कि इन योजनाओं को समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल किया जाए।
बकर खान ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सामने रखते हुए बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी इन मुद्दों को प्राथमिकता दे तो आगामी चुनावों में जनता का समर्थन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
अखिलेश यादव ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पार्टी इन मांगों पर विचार करेगी और क्षेत्र के विकास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।