Siddhartha nagar – उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया

Amir Rizvi 
डुमरिया गंज सिद्धार्थ नगर
जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिशासी अधिकारी महेश प्रतापश्रीवास्तव एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी हरेंद्र चौरसिया द्वारा कान्हा गौशाला डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में चारे-भूसे की उपलब्धता, शीत लहर से बचाव हेतु तिरपाल आदि व्यवस्था के संदर्भ में निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन आज शाम को ही सुनिश्चित कर लिया गया है।

इस मौके पर महंथ मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, संकटा श्रीवास्तव, समस्त गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे।