📅 Published on: November 18, 2024
Amir Rizvi
डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में रविवार रात 8:00 बजे जश्ने इमाम सज्जाद अ स का आयोजन इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन गुन्चा मातम की जानिब से किया गया।
जिसमें वतन के मशहूर मारूफ शायरों के साथ मेहमान शायरों ने भी इमाम सज्जाद अ स की शान में कसीदे पढ़े महफिल की शरुआत कलामे इलाही से माहताब हैदर ने किया ।
महफिल की सदारतआलीजनाब मौलाना सैय्यद शाहकार हुसैन ज़ैदी क़िबला इमाम जुमा व जमात हल्लौर ने कियाख़िताबत ज़ाकिरे अहलेबैत जमाल हैदर क़र्बलाई ने किया।
महफिल का संचालन अज़ीम मास्टर ने किया मेहमान शायरों मे सुहेल बस्तवी शुजा उतरौलवी मौलाना शम्स तबरेज़ इंतेज़ार सीतापुरी असद नसीरा बादी शब्बर नौगावी नज़्म लखनवी ने अपने-अपने कलाम पढ़ खूब वाह वाही बटोरी और वही पर वतन के मशहूर शायरों ने भी कलाम पढ़ा जिसमे शमशाद हल्लौरी बेताब हल्लौरी नफीस हल्लौरी फलक हल्लौरी सावन हल्लौरी सज्जाद हल्लौरी अनवर हल्लौरी डॉ अम्मार हल्लौरी हसन जमाल मुमताज हल्लौरी हानी हल्लौरी लकी हल्लौरी फरहान हल्लौरी ने इमाम सज्जाद अस की शान मे कसीदे पढे।
महफिल मे सदर मेंहदी हैदर सिक्रेट्री ज़मानत अब्बास हाशिम रिज़वी अज़ीम रिज़वी शमीम हैदर राजू कमियाब हैदर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।