📅 Published on: November 21, 2024
मनरेगा कार्य में क्राप फोटो पर 80 मनरेगा श्रमिक, किन्तु मौके पर हैं चन्द श्रमिक
गुरु जी कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर।जिले के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बैदौली मे मनरेगा कार्यों में जमकर फर्जीवाड़े का खेल हो रहा है। मनरेगा कार्य में क्राप फोटो पर 80 मनरेगा श्रमिक कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि क्या ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार बन्द नहीं होगा? ग्राम प्रधान व सचिव बिना काम फर्जी भुगतान के फिराक में लगे रहते हैं और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है या फिर नजरअंदाज कर रहे हैं।
खण्ड विकास अधिकारी/एपीओ के द्वारा क्या ग्राम पंचायतों का निरीक्षण नहीं होता है? आखिर इतना लम्बा गोलमाल कैसे हुआ। सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को ग्राम पंचायत स्तर पर काम देना चाहती है, लेकिन सचिव व ग्राम प्रधान के द्वारा खेल खेला जा रहा है। बिना कार्य फोटो पर मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी हो रही है।
ग्राम पंचायत बैदौली में एक वर्क आईडी पर 80 मनरेगा श्रमिक हैं। अब अगर ऐसे ही काम होता रहा तो विकास कहां जायेगी। विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत बैदौली में ग्राम प्रधान व सचिव का खेल गजब है।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बैदौली में जगदीश के खेत से खैरा शरहद तक चकरोड तक मिट्टी कार्य हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान के द्वारा फर्जी हाजिरी लगाया जा रहा है। डीएम साहब एक नजर ऐसे ग्राम पंचायतों पर जहां बिना काम के फर्जी भुगतान के फिराक में ग्राम प्रधान व सचिव लगे रहते हैं।