📅 Published on: January 1, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर नेहरू युवा केन्द्र सिद्धार्थनगर की ओर से चल रहे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया।
कबड्डी बालिका वर्ग में मनोज कबड्डी क्लब असिधवा विजयी रही बालक वर्ग कबड्डी में मनोज यूथ क्लब की टीम विजयी रही बालक वर्ग 400मि. दौड़ में प्रथम स्थान सचिन, द्वितीय स्थान अरुण, तृतीय स्थान साजिद,बालक वर्ग वॉलीबॉल में चेतिया फर्स्ट विजेता रही।
बालक वर्ग 100 मी दौड़ में प्रथम स्थान सिराज, द्वितीय स्थान सचिन, तृतीय स्थान संदेश रहे , बालिका वर्ग 100 मी दौड़ में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय काजल, तृतीय स्थान मोनी रही, बालिका वर्ग में सिलो साइकलिंग जनिया जोत की बच्चियों ने बाजी मारी।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड मेडल तथा खेल सामग्री देकर पुरस्करित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक, रामकरण ,जयप्रकाश, रमजान, अकबर, अभिनंदन, प्रेम सागर, तनु यादव, निशा ,काजल, ज्योति, मोनी उपस्थित रहे।