📅 Published on: January 4, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर 04 जनवरी 2025/जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी द्वारा करावाए जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी में टाइलिंग, छत मरम्मत कार्य व अन्य कार्य को देखा ,जे.ई. द्वारा बताया गया कि पीएचसी भवन की छत का मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है अवशेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण करा लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी को निर्देश देते हुए कहा कि पीएचसी बढ़नी के भवन के छत तथा अन्य कार्यो का भी स्टीमेट बनाकर सभी कार्यो को एक माह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाय।
। जिलाधिकारी ने जे.ई. को निर्देश देते हुए कहा कि छत के मरम्मत कार्यो की 05 वर्ष की वारन्टी होनी चाहिए तथा छत से पानी नही टपकना चाहिए।
इसके पश्चात पीएचसी के अन्तर्गत वार रूम को डी एम द्वारा देखा गया। वार रूम में 02 स्टाफ नर्स, 01 डाटा इन्ट्री आपरेटर ड्यूटी पर पाये गये।
जिलाधिकारी ने एचआरपी महिला हाई ब्लडपेशर, हीमोग्लोबिन की कमी वाली महिलाओ के डाटाइन्ट्री के बारे में पूछताछ किया। जिलाधिकारी ने 07 माह, 08 माह, 09 माह की एचआरपी महिलाओ की इन्ट्री तथा उनसे वार्ता करके सलाह की जानकारी के बारे में पूछताछ किया गया।
स्टाफ नर्स द्वारा कोई जानकारी ने देने के कारण जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी एमओआईसी अविनाश चौधरी को निर्देश दिया कि स्टाफ नर्स सरिता, सौम्या और डाटा इन्ट्री आपरेटर विजय को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रभारी एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि पीएचसी के अन्तर्गत सभी कर्मियों के कार्यो की प्रगति को प्रतिदिन देखा जाये जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ चन्द्रभान सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी यशोवर्धन सिंह, एम ओ आई सी डॉ अविनाश चौधरी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।