नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कस्बा कृष्णा नगर में उद्योग वाणिज्य संघ का चुनाव सकुशल संपन्न, रितेश शर्मा बने अध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नसरुल्ला खान विजयी
पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कस्बा कृष्णा नगर जनपद कपिलवस्तु के कस्बा कृष्णा नगर में उद्योग वाणिज्य संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया इस चुनाव में 449 मतदाताओं के सापेक्ष कोई 4 25 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया |
वाणिज्य संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश आर्या लं ने बताया कि इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार को चुनाव मैदान में थे|
जिसमें से रितेश शर्मा को 177 रामकुमार को 125 बंटी सरदार को 84 श्रवण कुमार को १९ शंकर शर्मा को 17 मत प्राप्त हुए सर्वाधिक मत प्राप्त करने के कारण अध्यक्ष पद के लिए रितेश शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया |
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नसरुल्ला खानऔर दिनेश गुप्ता दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें नसरुल्ला खान को 218 दिनेश गुप्ता को 204 मत प्राप्त किया |
इस प्रकार सर्वाधिक मत प्राप्त करने के कारण वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नसरुल्ला खान विजई घोषित किए गए |
उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र गुप्ता असलम शाह और तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे रविंद्र गुप्ता को 193 असलम खान को 159 रवि शाह को 72 मत मिले इस प्रकार से उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए|
महासचिव पद के लिए हरिओम तुलसियान रामसेवक यादव दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे जिसमें हरिओम तुलसियान को 253 तथा रामसेवक यादव को 171 मत मिला इस प्रकार सर्वाधिक मत पाने के कारण हरिओम तुलस्यान को महासचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किए गया |
सचिव पद के लिए ऋषभ अग्रवाल शाहबाज खान विजय जायसवाल चंद्रशेखर वर्मा चुनाव मैदान में रहे जिसमें ऋषभ अग्रवाल को 229 शाहबाज खान को 82 विजय जायसवाल को 61 चंद्रशेखर वर्मा को 52 मत मिले |
इस प्रकार सर्वाधिक मत पाने के कारण ऋषभ अग्रवाल को सचिव चुना गया कोषाध्यक्ष के पद पर पहले ही प्रतीक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे इसी प्रकार महिला सदस्य के रूप में गायत्री देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई |
इसके साथ ही साथ आशीष कुमार गोयल गज्जू चौहान निर्मल पराजुली पवन अग्रवाल विकास अग्रवाल विपिन गुप्ता वीरेंद्र मौर्य बैद्यनाथ अग्रहरि मनीराम क हार महेश अग्रहरी राम अवतार कलवार संदीप कुमार जयसवाल सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए