सिद्धार्थ नगर – जोगिया से फरार चल रहे अभियुक्त अब्दुल और सिखा को बढ़नी एस एस बी जवानों ने पकड़ा

गुरु जी की कलम से

जोगिया से फरार चल रहे अभियुक्त अब्दुल और सिखा को बढ़नी एस एस बी जवानों ने पकड़ कर जोगिया पुलिस को सौंपा दिया है।

बताया जाता है कि नेपाल निवासी अब्दुल के ऊपर मंजू और सिखा नामक दो लड़कियों को बहला फुसला कर भगा ले जाने मामला जोगिया कोतवाली में दर्ज़ है ।

अब्दुल नेपाल के खैरा गांव का निवासी है वह जोगिया में दुकान लगाकर चाउमीन बेचता था
उसी दौरान मंजू और सिखा दो लड़कियों को अपनी जाल में फंसा कर भगा ले गया था ।

आज जब वह नेपाल जाने की फिराक में था कि इसी बीच सिखा और अब्दुल्ला को बढ़नी बॉर्डर पर तैनात एस एस बी के जवानों ने उन्हें रोक कर पूछ ताछ किया ।

काफी पछताछ के बाद हकीकत खुल गई उसके पकड़े जाने की खबर जोगिया पुलिस को दिया गया मौके पर जोगिया पुलिस के इंस्पेक्टर रमाकांत यादव बढ़नी पहुंचे और अपने साथ उन दोनों को लेकर जोगिया चले गए।

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए एस एस बी के जवान सीमा पर सतर्कता बढ़ाए हुए हैं ।

महाकुंभ की सतर्कता का शिकार हुआ अब्दुला तब हो गया जब 50 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की डी कंपनी बढ़नी प्रभारी सहायक कमांडेंट उमेश जाधव: सब इंस्पेक्टर महेश कुमार
हवलदार रंजीत कुमार यादव कांस्टेबल विकास यादव आदि आने जाने वाले लोगों पर अपनी निगाह रखे हुए थे।