📅 Published on: January 14, 2025
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख/समाजसेवी श्याम जयसवाल व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ विन्देशरी मणि त्रिपाठी रहें।
सिद्वार्थनगर के वत्सल सिंह को दिया गया मैन ऑफ द मैच।
सरताज आलम
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी, शोहरतगढ़़ के गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला देवरिया व सिद्वार्थनगर के बीच खेला गया। जिसमें सिद्वार्थनगर के कप्तान हर्ष उपाध्याय ने पहले टॉस जीतकर जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट होकर 106 रन बनायें।
देवरिया की तरफ से अयान चौधरी ने 31 और आकाश ओझा व अखिलेश यादव ने 19-19 रनों का योगदान दिया।
वहीं सिद्धार्थनगर की तरफ से वत्सल सिंह ने 04, संदीप पासवान ने 02, हर्ष और हर्षित ने 02-02 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम प्रशान्त श्रीवास्तव के 38, मानस 20, गोविन्द व हर्ष के 13-13 रन की बदौलत 07 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 16.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थनगर के वत्सल सिंह को दिया गया।
वहीं मंगलवार के मैच के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख/समाजसेवी श्याम जयसवाल व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ विन्देशरी मणि त्रिपाठी रहें। इस मैच के अम्पायर के रूप में आशीष चौधरी व रवि कौशिक तथा स्कोरर गंगेश्वर कुशवाहा और कॉमेंटेटर के रूप में धर्मेन्द्र सिंह व प्रयाग भास्कर रहें।
इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण रेहान ज़ादरान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, महामंत्री चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अम्बिका त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, पप्पू यादव, केशवराम यादव, संजय कौशल, राजेश उपाध्याय व सुनील अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।