📅 Published on: January 15, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
श्री बृजेश इंटर कॉलेज के बगल ग्रामीण स्टेडियम घरुआर ग्राउंड मे इंडो नेपाल क्रिकेट टुर्नामेंट 10 दिवसीय टुर्ना मेंट के प्रथम दिन के दूसरे पाली के मुख्य अतिथि एसएसबी 50 वाहिनी डी कम्पनी के सहायक कमांडेंट जाधव उमेश बापू, उपनिरक्षक महेश सिंह रहे ।
इस दौरान ग्राउंड मे खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेल बहुत जरूरी है। इस तरीके के खेल का जो आयोजन किया जा रहा है।
वह नौजवानों के लिए बहुत ही बेहतर है। और अन्य खेलों में भी नौजवान बढ़ चढ़कर हिस्सा लें जिससे नौजवान स्वस्थ रहे।
नौजवानों के स्वस्थ रहने से देश स्वस्थ रहेगा। इस दौरान प्रथम पाली मे सुमित एलेवन व झंडेनगर खिलाडियों के बीच खेला जिसमे पहली बल्लेबाजी झंडेनगर की टीम द्वारा खेला गया।
जिसमे 10 ओवर मे 131 रन बनाई। सुमित एलेवं न 10 ओवर मे 66 रन ही बना पाई ।
दूसरे पाली बैरिहवा व दीपक इलेवन के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी बैरिहवा के टीम द्वारा खेला गया जिसमे 10 ओवर मे 150 रन बनाया।
जवाब मे दीपक इलेवन 5 ओवर मे ही 32 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई।
इस दौरान एसएसबी 50 वाहिनी के जवान आ/सा रजनीश गिरी, आ/सा कृष्ण मौर्या आ /सा आनन्द यादव टुर्नामेंट टीम के दीपक साहू, अनिश, दुर्गेश पांडे, आदि लोग रहे।