📅 Published on: January 16, 2025
स्मृति दिवस पर ऊर्जावान पदाधिकारी को किया गया सम्मानित
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर, शौहरतगढ तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलगडा मे मंगलवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान मे संगठन के तहसील अध्यक्ष मातादीन के माताजी की स्मृति दिवस पर गरीबो मे कम्बल वितरण एंव उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राम मिलन गौतम ने कहा संगठन का उद्देश्य समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर कर तथागत बुद्ध और बाबासाहेब डा. भीमराव आम्बेडकर के बताए मार्गो पर चलने से समाज का उत्थान संभव है।
जिला उपाध्यक्ष डा. जेपी बौद्ध ने कहा समाज मे बिभिन्न प्रकार की कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज,दहेज प्रथा मंदिरापान, समाजिक असमानता आदि निरंतर बढती जा रही है जिसको समाप्त करने के लिए हमे तथागत बुद्ध के शीलो का पालन करने और डा. भीमराव आम्बेडकर के बताए आदर्शो पर चलकर ही संभव है।
इस दौरान आयोजक /संगठन के तहसील अध्यक्ष मातादीन बौद्ध के दिवंगत माताजी के स्मृति मे सौ गरीबो मे कंबल वितरण एवं बौद्धाचार्य परीक्षा मे उर्तीण हुए बौद्धाचार्य सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जय किशोर गौतम, अरुण कुमार भारती, संतोष आजाद, अनिल गौतम राधेश्याम बौद्ध, राम गोपाल, दिलीप कुमार, सच्चिदानंद, राम प्रकट राम, अचल, वृजेश भारती आदि मौजूद रहे।