📅 Published on: January 17, 2025
NIZAM ANSARI
सिद्धार्थनगर दिवसी क्षय रोगी खोज अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उसका बाजार ब्लॉक के दो क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उनको पोषण पोटली का वितरण किया गया। तथा उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना |
उनका समुचित इलाज होता रहे मरीज पौष्टिक आहार लेते रहे और दवा एक भी दिन ना छोड़े नियमित दवा लेने और टीबी मरीज के संपर्क में आए हुए सभी लोगों की टीवी प्रीवेंटिव थेरेपी दिलाने हेतु प्रेरित किया।
मरीज को अपना मोबाइल नंबर देते हुए किसी भी सुविधा की स्थिति में सीधा संपर्क हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कहा गया।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एमएम त्रिपाठी अधीक्षक डॉक्टर एसके पटेल जिला कार्यक्रम समन्वय पंकज त्रिपाठी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मनीष पांडे जी bcpm कृष्णमोहन पांडेय, वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक दिग्विजय पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे|