📅 Published on: January 17, 2025
Nizam Ansari
जिले में जमीनी विवाद रूकने का नाम ही नहीं ले रही है आप को बता दे यूपी की योगी सरकार जहां जमीनी विवाद को निपटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तो वहीं जनपद के बांसी तहसील के कुर्थिया चौराहे पर जमीन के बटवारे व कब्जे को लेकर बैनामे दार व कब्जा धारी एक दूसरे पर जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
बैनामेदार अपनी रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदे गए जमीन पर कब्जा पाने के लिए प्रशासन का चक्कर लगा रहा है और राजस्व अभिलेखन में दर्ज व उपजिलाधिकारी न्यायालय से पारित आदेश के बावजूद तहसील प्रशासन मामले को जलेबी की तरह उलझा रखा है।
पूरा मामला बांसी तहसील के ग्राम पंचायत कुर्थिया का है जहां गाटा संख्या 53 मिन्न में दशमलव शून्य दो सौ पचास हेक्टेयर भूमि के खरीदार अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं ।
जानकारी के मुताबिक गाटा संख्या 53 मिन्न राजस्व अभिलेख में नवीन परती के रूप में दर्ज है थोड़ा अंश विक्रेता का नम्बर दर्ज है जिसे उसने विक्रय कर दिया और खरीदार कब्जा नही पा रहा है वहीं बैनामे दार का साफ तौर से कहना उक्त जमीन पर प्रधान के द्वारा भी अतिक्रमण किया गया है।
आप को बता दे मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए उक्त जमीन को लेकर कब्जे धारी ने बताया लगभग 40 वर्षों से यह जमीन हम लोगों के कब्जे में जो पूर्व में बंजर की थी जिसे नवीन परती दर्ज कर हमें आबादी मिला था जिसने भी बैनामे करवाया है।
वह चौहद्दी दिखा कर बैनामा करा लिए हैं उक्त जमीन पर न कभी क्रेता व विक्रेता का कब्जा था और न है ।आज भी हम लोगों का कब्जा है आगे न्यायालय में इस जमीन का मुकदमा भी चल रहा है ।
इसके साथ ही जब प्रधान प्रतिनिधि से इस जमीन को लेकर बात किया गया तो उन्होंने बताया सुनील यादव आबादी दर्ज करवाए थे गांव के लखराज चौधरी व राधिका चौधरी ने उक्त जमीन को गांव के पांडेय जी से बैनामा करवा लिया उनका मिन कर के था उनका यहां पर कुछ नहीं है।
लखराम चौधरी अवैध रुप से जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और हमेशा जमीन को लेकर विवाद करते हैं उक्त जमीन प्रकण की शिकायत तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी को दिया है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हम यही चाहतै है की अतिक्रमण हटाया जाए व जो सही हो वो किया जाए।
बाइट-1 – रामनरायन चौधरी—-बैनामे दार
बाइट -2- शिव कुमार—कब्जाधारी
बाइट-3- सदा वृक्ष यादव–ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कुर्थीया ब्लाक खेसरहा