📅 Published on: January 22, 2025
गुरु जी की कलम से / बढ़नी
ढेबरूआ थाने के सामने गुमटी का टूटा ताला हजारों रुपये नगदी समेत दुकान में रखा गुटखा , सिगरेट आदि की चोरी से पुलिस के लिए बना चुनौती |
ढेबरूआ थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सिसवा उर्फ सिवभारी निवासी सम्पूर्णानंद पाण्डेय जो अपनी पान की दूकान थाना गेट के बगल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं |
उन्होंने बताया कि दुकान से गुटका , सिगरेट लगभग दस से बारह हजार के मूल्य का एवं नगद 400 रूपये की चोरी होने के संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरूआ को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है |
उन्होंने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मेरी गुमठी का ताला अज्ञात चोरो द्वारा मेरे दूकान का ताला तोड़कर चोरीकी गई है थाने के सामने गुमटी तोड़कर चोरी करने की घटना पुलिसकर्मियों के लिए चुनौती बन गई है|