📅 Published on: January 24, 2025
गुरु जी की कलम से / बढ़नी
वॉलीवाल के भीष्मपितामह कहे जाने वाले डा. एन डी शर्मा की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गयी । गांधी आदर्श इंटर कालेज के ग्राउंड पर जिला वॉलीवाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों ,खिलाड़ियों , शिक्षकों ,एवं छात्रों ने उन्हे याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतृत्व पर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश वॉलीवाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मु इब्राहिम ने कहा कि शर्मा जी एक कुशल प्रशासक , प्रशिक्षक , शिक्षाविद, पूर्व सैन्य अधिकारी, के साथ साथ हमेशा वॉलीबाल खेल, और खिलाड़ियों के विकास के लिये चिंतित एवं प्रयासरत रहते थे ।
जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सगीर ए खाकसार ने कहा कि डा शर्मा का व्यक्तित्व बहु आयामी था। खेल के साथ वो एक शिक्षाविद के रूप में भो जाने जाते थे। एक सैन्य अधिकारी के रूप में उन्होंने देश की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
कार्यक्रम में शम्भू गुप्ता,मुस्तन सेरुल्लाह ,जमाल अहमद , प्रवीण श्रीवास्तव, अब्दुल हलीम,गायत्री, सुमन गौड़,अनिष्का सोनी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।